सक्षम जन फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने पुलगांव दुर्ग स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण कर बुजुर्गों के साथ बिताया समय

दुर्ग । दुर्ग जिला अंतर्गत पुलगांव में सक्षम जन फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित होकर आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को फल वितरण कर बुजुर्गों के साथ समय बिताया। जिससे उन्हें ऐसा लगे कि वे परिवार के साथ है। कभी भी उनको अपने पुराने समय और परिवार की याद आए तो वे अकेला महसूस न करे। सक्षम जन फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष प्रमोद जैन सचिव हरि सिंग सोलंकी कोषाध्यक्ष अरुण वर्मा उपाध्यक्ष शशांक जैन सुमन ठाकुर जी विमला जैन संजय विमला अग्रवाल मनोज हमेशा हर एक महिने आकर उनकी सेवा कर आशीर्वाद लेते है आज इसी में दर्द नाशक बाम और फल वितरण किए।