अंडा में क्रांतिवीर सुखदेव राज की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पण समारोह का हुआ आयोजन

अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम अंडा में शहीद भगत सिंह एवं चन्द्रशेखर के अभिन्न साथी क्रांतीवीर श्री सुखदेव राज जी की प्रतिमा की स्थापना 8 दिसम्बर 1976 को सुप्रसिद्ध गांधीवादी कानूनविद श्री कनक तिवारी एवं उनके सहयोगियों के सद्प्रयास से तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री श्यामाचरण शुक्ल एवं भगत सिंह के भाई कुलतार सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई ।
दिल्ली से ग्राम – अंडा (दुर्ग) में पधारे हुए थे । श्री सुखदेव राज जी का जन्म 1907 में लाहौर में एवं स्वर्गवास 5 जुलाई 1973 में दुर्ग में हुआ था। अल्फ्रेड पार्क इलाहाबाद में चन्द्रशेखर आजाद की शहादत के समय श्री सुखदेव राज जी उनके साथ थे। श्री सुखदेव राज जी भगवती चरण बोहरा के संपर्क से क्रान्तिकारी दल में आये भगतसिंह उसके निकटतम साथी थे उन्हें 3.3 वर्ष के सश्रम कारावास की दो सजायें हुई थी पूरे 1500 दिन की सजा उन्होंने काटी थी । दुर्ग जिले में वे 1963 में विनोवा की प्रेरणा से कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिये आये थे। ये भारत माता के लाल केवल इसलिये अपने प्राणों पर खेल गये कि माता – भूमि के लिये जीवन की बली चढने के बाद कोई व्यक्ति इनका नाम तक न जाने कोई ऑंख उनकी याद में ऑस् न बहाये और कोई एक छंद तक इनकी याद में न रचें। सत्य तो यह है कि स्वतंत्रता का पावन पण्य प्रभात शहीदों के रक्त का पुनित प्रतिफल है- वास्तव में शहीदों के रक्त ने ही मातृभूमि के बंधनो का काटा है। आज उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के कार्यक्रम में उनके परिवार दिल्ली से आये थे किरण बाला,मेघा शर्मा,महिपाल सिंग,और सुखदेव राज के उनके साथीगण दुर्ग से गांधीवादी चिंतक कनक तिवारी , साहित्यकार गुलवीर सिंह भाटिया,रवि श्रीवास्तव, शरद कोकास, कमलेश चन्द्राकर, साहब सिंग,गुरदर्शन सिंग,बलवीर सिंग अरोरा,गुरुमुख सिंग,कुलवीर सिंग,सैनी सिंग,अविनाश वर्मा, एस.पी.दुलाई,मेहरबान सिंह,हरमीत सिंह भाटिया,अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस मुकेश चंद्राकर, डा एन.के.साहू,दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार संजय कुमार साहू,गोलू चन्द्राकर सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित थे। यह जानकारी क्रांतीवीर सुखदेव राज स्मृति समारोह समिति दुर्ग ने दी हैं।