एक ही धान का नमी अलग अलग, नमी मापक यंत्र की विश्वनियता, पाटन और पहंडोर सोसायटी में धान लेकर गए किसान

पाटन। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 नवंबर को किसानों का समर्थन को समर्थन मूल्य में खरीदी की जा रही है। इस बीच पाटन विधानसभा क्षेत्र के सेवा सहकारी समितियों में एक संपदा किस्म के धान को अलग अलग नमी बताया गया। पहन्दोर के किसान ने पहले अपने धान का सैंपल लेकर नमी चेक कराया। इसके बाद उसी धान की लेकर पाटन सोसायटी ले गया जहा पर नमी चेक कराने पर नमी की मात्रा अलग बताया गया।

सेवा सहकारी समिति में पाटन में संपदा किस्म की धान की नमी की मात्रा 17 प्रतिशत बताई गई वही सेवा सहकारी समिति पहडोर में जब किसान उसी धान को ले गया तो लगभग आधे घंटे के बाद नामी नापने वाली मशीन में 14.5 प्रतिशत की नमी बताया गया। इस तरह से एक ही धान को अलग-अलग सोसाइटी में अलग-अलग नमी बताया जा रहा है। इस संबंध में पाटन सेवा सहकारी समिति के समिति प्रबंधक सुकालू वर्मा ने बताया है कि किसानों के धान के नमी 17 प्रतिशत होने पर खरीदी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया है कि परिवहन व्यवस्था ठीक नही होने से डीओ नहीं काटा जा रहा है। जिसके चलते सोसाइटी में धान जाम हो गया है। जिससे खरीदी करने में परेशानी हो रही है। 3 से 4 दिन में एक गाड़ी परिवहन में लग रहा है। जिससे पर्याप्त मात्रा में धान परिवहन व्यस्था नहीं किया जा रहा है। वही इस संबंध में सेवा सहकारी समिति पंहडोर के समिति प्रबंधक हेमंत तिवारी ने बताया है कि हमारे यहां धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों का समय समय पर पालन करते हुए सुचारू रूप से धान खरीदी कर रहे हैं। सोसायटी डियो कटने से परिवहन व्यस्था भी अच्छा है। किसानों ने इस सम्बंध में जानकरी दिया है कि पिछले तीन दिनों से धान खरीदी नही होने से सुबह से सोसायटीयो में धान लेकर आने वाले किसानों का तोलाई शाम 4 बजे तक अपने बारी आने के इंतिजार में बैठे रहे।

एसडीएम से मिले समिति प्रबंधक
धान खरीदी केंद्र पाटन एवं आसपास के केंद्रो में धान का परिवहन नहीं होने से धान जाम की स्थिति बनती जा रही है। समिति प्रबंधकों का कहना है कि आगामी दो-तीन दिन में अगर धान का परिवहन नहीं किया गया तो धान खरीदी के लिए समितियां में जगह ही नहीं बचेगा । जिससे कि धान खरीदी व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। आज इसे लेकर कुछ समिति प्रबंधकों ने एसडीएम पाटन से भी मुलाकात किया जिसमें परिवहन संबंधी समस्या से उन्हें अवगत कराया गया । इस पर एसडीएम विपुल कुमार गुप्ता ने तत्काल संबंधित अधिकारी से बात करते हुए इस पर संज्ञान लेने की बात कही।