संचेती फाउंडेशन व एसएमएस लिमिटेड ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, स्कूलों व आंगनबाड़ी को सामग्री वितरित


पाटन।
सामाजिक निगमित जिम्मेदारी के तहत संचेती फाउंडेशन एवं एसएमएस लिमिटेड द्वारा आज मुड़पार और चुनकट्टा के शासकीय स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न उपयोगी एवं खेल सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट हेड डी. विश्वनाथन, एचआर मैनेजर आसिफ मुजावर एवं एचआर नागेंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।
ग्राम पंचायत मुड़पार के शासकीय प्राथमिक शाला में 3 टेबल, 2 डस्टबीन और 8 कुर्सियां प्रदान की गईं। वहीं आंगनबाड़ी क्रमांक 2 में 1 टेबल, 1 डस्टबीन, 2 कुर्सियां, 25 थाली एवं 25 गिलास वितरित किए गए।
इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला के हेडमास्टर महेंद्र साहू, ग्राम पंचायत मुड़पार की सरपंच भानूमति तिवारी, बालकिशोर, लोचन यादव, परमेश्वर मार्कण्डेय, टीकाराम यादव, शत्रुघ्न यादव, त्रिवेणी यादव, माधुरी यादव, लता यादव, विद्या यादव, कामिन देशलहरे, महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में ग्राम चुनकट्टा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय को खेल सामग्री भी प्रदान की गई, जिसमें कबड्डी के लिए ग्राउंड मैट, एम्प्लीफायर सेट, 4 माइक व केबल सेट, 4 स्पीकर तथा टेंट का सेट शामिल है।