संचेती फाउंडेशन और एस एम एस लिमिटेड ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, मिडिल स्कूल सेलूद को भेंट किया चार सीसी कैमरा सेट


पाटन।। संचेती फाउंडेशन एवं एसएमएस लिमिटेड कंपनी के द्वारा स्वामी आत्मानंद विद्यालय सेलूद को चार कैमरा सहित डी वी आर ,हार्ड डिस्क एवं केबल भी प्रदान किया गया है।  अब मिडिल स्कूल में चारों तरफ कैमरे लग जाएंगे।  बता दे  की एसएमएस लिमिटेड एवं संचेती फाउंडेशन लगातार अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्कूलों के बच्चों के लिए विविध उपयोगी संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं।  इससे पहले भी कई स्कूलों में बच्चों को स्वच्छ पेयजल मिले इसके लिए वाटर कूलर भी दिया जा चुके हैं  इस तरह के सामाजिक कार्य की सभी सराहना कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एसएमएस लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर डी विश्वनाथन,  आसिफ मुजावर, राहुल दहाके ,नागेंद्र शर्मा सहित स्कूल के प्रधान पाठक श्रीमती दीप्ति ठाकुर वन्य मौजूद रहे।