केशव साहू,9302435161
राजनांदगांव। जिले डोंगरगढ तहसील के ग्राम माटेकटा में बहुत लंबे समय से अवैध रेत खनन कर किया जा रहा है। एक व्यक्ति द्वारा रोज सुबह से लेकर शाम तक रेत का परिवहन खनन किया जा रहे है। साथ मे भण्डारपुर निवासी एक व्यक्ति को भी अपने साथ रखकर भारी भरकम रेत खनन कर रहे है। गांव वाले के मना करने पर रेत माफियाओं के द्वारा दादागिरी किया जाता है। एक व्यक्ति अपना पूर्व पद का धौंस दिखाते हुए माटेकटा में खनन कर रहे है। माटेकटा व
पिनकापार निवासी को रेत का किल्लत हो रहा है। ये लोग के द्वारा बाकयदा रेत को बाहर ले जाकर अधिक दामो
में बेचा जा रहा है। रेत माफियाओं द्वारा आसपास के
सभी नदी नालों से रेत खनन किया जाता है। कल्याणपुर गजमर्रा भोथली भण्डारपुर नदी से भी
भारी भरकम रेत खनन किया जाता है। बताया जा रहा है की रेत माफियाओं को किसी न किसी का संरक्षण मिल रहा है। इस कारण आज तक शासन प्रशासन अब तक कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है।







