भारतीय जनता पार्टी कबीरधाम सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक बने संजय सोनी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


पंडरिया।नगर के भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार एवं सहकारिता गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भाजपा कबीरधाम सहकारिता प्रकोष्ठ में नगर के सक्रिय कार्यकर्ता संजय सोनी को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।
संजय सोनी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों एवं जनहितकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता एवं जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सहकारिता प्रकोष्ठ जिले में और अधिक सक्रिय होगा तथा सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
इस अवसर पर संजय सोनी ने नियुक्ति के बाद कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाना, किसानों को सहकारी योजनाओं से जोड़ना तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शन से वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।श्री सोनी महामाया सेवा समिति के माध्यम से पिछले दो वर्षों से नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर नगर में सफाई का कार्य किये हैं।