राष्ट्रीय स्तर के ‘वंदे मातरम शिविर’ के लिए रतनपुर के संजीव कुमार यादव का चयन



रतनपुर / बिलासपुर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के तत्वावधान में आगामी 25 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के ‘वंदे मातरम शिविर’ के लिए रतनपुर (जिला बिलासपुर) के संजीव कुमार यादव का चयन किया गया है।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिविर में देश के कुल 6 राज्यों के युवा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ राज्य को 25 प्रतिभागियों का कोटा आवंटित किया गया है। इसी कड़ी में ‘मेरा युवा भारत’ बिलासपुर कार्यालय द्वारा संभाग से कुल 9 उत्कृष्ट युवाओं की सूची जारी की गई है। बिलासपुर जिले से चयनित प्रतिभागियों में रतनपुर के संजीव कुमार यादव (सूची में संजीव कुमार के नाम से दर्ज) शामिल हैं, जो राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मेरा युवा भारत बिलासपुर के उप निदेशक नितिन कुमार शर्मा द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह शिविर युवाओं को उत्कृष्ट सहभागिता और राष्ट्रीय स्तर पर वैचारिक आदान-प्रदान का एक शानदार मंच प्रदान करेगा। संजीव कुमार यादव की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के युवाओं, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।