राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । गुरुवार को विकासखंड के विभिन्न्न स्कूलों में संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।जिसमें सर्वप्रथम नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें कक्षा 1 से लेकर 8 तक सभी बच्चों की कक्ष में जाकर बच्चों की पढ़ाई लिखाई संबंधित जानकारी ली।स्वयं शिक्षक बनकर कक्षाएं भी ली।उनके द्वारा बताया गया कि अभी 2 वर्ष कोरो ना कॉल की वजह से बच्चों के पढ़ाई में काफी अंतर आया है। जिस कमी को पूरा करने हेतु शासन के द्वारा लागू योजनाओं का पूर्ण रूप से पालन करना आवश्यक है। सभी शिक्षकों को समय पर शाला आने एवं अंग्रेजी माध्यम शाला में इंग्लिश में बात करने हेतु प्रेरित किया।जिससे सभी बच्चे अपने शिक्षकों एवं आपस में अंग्रेजी में ही बात कर सके।तभी यह योजना पूर्ण रूप से फलीभूत होगी ।साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि स्वामी आत्मानंद विद्यालय शासन की एक बहुत अच्छी योजना है, जिसमें मध्यमवर्ग के लोग भी अपने बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा निशुल्क प्रदान कर सकते हैं। तत्पश्चात शासन की एक महती योजना बालवाड़ी का निरीक्षण शासकीय प्राथमिक शाला बैराग पारा में किया गया।उक्त निरीक्षण के दौरान विकास खंड शिक्षा अधिकारी जी पी बनर्जी ,खंड स्रोत समन्वयक राकेश चंद्रवंशी, बीआरपी विनोद गोस्वामी एवं प्रधान पाठक शिंदुरिता शाह उपस्थित रहे। बालवाड़ी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिस कक्षा में बालवाड़ी लगनी है ,उसे बच्चों के अनुरूप तैयार कर अच्छी स्थिति में लाने हेतु प्रधान पाठक को निर्देशित किया। जिससे बच्चों की बालवाड़ी प्रारंभ की जाए ।प्राथमिक शाला में जाने के पूर्व छोटे बच्चों की तैयारी पूर्व से ही प्रारंभ की जा सके। विकासखंड में 47 बालवाड़ी का चयन किया गया है।






