“सांसद संवाद” : भिलाई में 28 अक्टूबर को आयोजित होगा ‘सांसद और सरपंच’ संवाद… ‘विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर जुटेंगे जनप्रतिनिधि

भिलाई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में कल, 28 अक्टूबर 2026 को भिलाई में एक महत्वपूर्ण “सांसद संवाद” कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के  सांसद विजय बघेल की उपस्थिति में यह “सांसद और सरपंच” विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह गरिमामय कार्यक्रम 28 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे से सिविक सेंटर, भिलाई स्थित कला मंदिर में शुरू होगा।

इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास को गति देना और क्षेत्र के सरपंचों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर ‘विकसित भारत’ के रोडमैप पर चर्चा करना है। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने और ग्रामीण नेतृत्व को सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस अत्यंत महत्वपूर्ण और विकासात्मक कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी सरपंचों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

कार्यक्रम की रूपरेखा:

  • विषय: सांसद संवाद (“सांसद और सरपंच”)
  • मुख्य उपस्थिति: श्री विजय बघेल ( सांसद)
  • दिनांक: 28 अक्टूबर 2026 (बुधवार)
  • समय: प्रातः 10:00 बजे
  • स्थान: कला मंदिर (सिविक सेंटर), भिलाई