छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में संस्कार पब्लिक स्कूल की ऐतिहासिक सफलता,उत्कृष्ट परिणामों से नई ऊँचाइयों की ओर एक और छलांग


पाटन।संस्कार पब्लिक स्कूल, आमालोरी गाड़ाडीह के विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस वर्ष विद्यालय का कुल परिणाम 95% रहा, जो संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।आधुनिक शिक्षण पद्धति, डिजिटल माध्यमों तथा नियमित मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों में सीखने के प्रति उत्साह को और अधिक बढ़ाया। घोषित परिणामों में अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की, वहीं कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।


10वीं कक्षा:
विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विषयवार शानदार अंक प्राप्त किए। हिन्दी में 92 (डिस्टिंक्शन) तथा अंग्रेज़ी में 92 (डिस्टिंक्शन) अंक प्राप्त कर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा।
इस कक्षा में प्रथम स्थान – झमेंद्र कुमार चंद्राकर एवं द्वितीय स्थान – पूर्वा चंद्राकर ने प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।


12वीं कक्षा:
विद्यार्थियों ने सराहनीय परिणाम देते हुए विद्यालय की उपलब्धियों को और सुदृढ़ किया। गणित विषय में 92 (डिस्टिंक्शन) तथा अंग्रेज़ी में 94 अंक प्राप्त कर विद्यार्थियों ने उत्कृष्टता का परिचय दिया।
इस कक्षा में प्रथम स्थान – मुरली सिंह राजपूत एवं द्वितीय स्थान – चहक देवांगन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।