“संस्कार पब्लिक स्कूल के कक्षा- 5वीं के छात्र किंशुक कुमार का नवोदय में चयन – गर्व का क्षण”

संस्कार पब्लिक स्कूल, आमालोरी, गाडाडीह के कक्षा -5 वीं के छात्र किंशुक कुमार ने नवोदय विद्यालय कक्षा- 6 वीं की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

विद्यालय की प्राचार्या अर्चना शुक्ला व शिक्षकों द्वारा इस सफलता हेतु किंशुक कुमार एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

हमारा उद्देश्य हमेशा से अपने छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और उत्कृष्ट अवसर प्रदान करना रहा है। किंशुक कुमार की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।

विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ!