पाटन।तेलीगुंडरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 14 छात्र-छात्राओं का जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता भिलाई सेक्टर-4 में आयोजित की जाएगी।
चयनित खिलाड़ी –
अंडर-14:पंकज टंडन, करन साहू, आयुष कुमार यदु, जीज्ञांशु कुमार यदु
अंडर-17 (बालक):जय चंद्राकार, नमन देवांगन, गगनदीप कामडे, निधिश देवांगन, तन्मय निर्मलकर, अंश कुमार साहू, किलकित देशमुख, कुनाल कुमार वर्मा
अंडर-17 (बालिका):रुचि डहरे, चेतना साहू
प्राचार्या एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्ज्वल सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।





