संस्कार पब्लिक स्कूल की धनुर्धारी ने साधा राज्य स्तर का निशाना…राशि चंद्राकर का अंडर-17 तीरंदाजी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन


पाटन।संस्कार पब्लिक स्कूल, आमालोरी गाड़ाडीह की कक्षा 10वीं की मेधावी छात्रा कु. राशि चंद्राकर ने अंडर-17 तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन प्राप्त किया है।

यह उपलब्धि बुधवार को जे.एल.एम. गायत्री विद्या पीठ, सी.जी. इंग्लिश मीडियम स्कूल, राजनांदगांव में आयोजित सम्भागीय स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान हासिल हुई।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा को शुभकामनाएँ दी हैं और भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने की कामना की है।