पाटन।संस्कार पब्लिक स्कूल, आमालोरी गाड़ाडीह के विद्यार्थियों ने 2025 की 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
आज घोषित परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता अर्जित की, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और शिक्षकों की मेहनत का प्रतीक है।
10वीं कक्षा में सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहीं आराधना (94.16%), द्वितीय स्थान पर पूर्वी यादव (92.66%), तथा कुमकुम वर्मा (91.83%), श्रद्धा यादव (90.66%) और भविष्य कुमार (88.50%) ने 90% के करीब अंक प्राप्त कर श्रेष्ठता का परिचय दिया। इनके अतिरिक्त पियूष सेन, राघवेंद्र कुमार और सिमरन साहू ने 75% से अधिक अंक अर्जित कर, सम्पूर्ण विषयों में डिस्टिंक्शन प्राप्त की।
मुख्य विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है:
आराधना – गणित: 98, सामाजिक विज्ञान: 97*_
पूर्वी यादव – गणित: 95, सामाजिक विज्ञान: 96*_
कुमकुम वर्मा – विज्ञान: 96, गणित: 97*_
श्रद्धा यादव – गणित: 97, हिंदी: 97*_भविष्य कुमार – गणित: 98, संस्कृत: 91*_
12वीं कक्षा में रिद्धि साहू ने 75.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान में सफलता पाई, जबकि जिज्ञासा और राहुल देवांगन ने भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय की उपलब्धियों में योगदान दिया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना शुक्ला एवं समस्त प्रबंधक समिति द्वारा विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
