कोड़िया में संस्कृत सप्ताह का हुआ आयोजन,बच्चों को बताया संस्कृत भाषा को सबसे प्राचीन भाषा और सभी भाषाओं की जननी माना जाता है..

अंडा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़िया में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् रायपुर के निर्देशानुसार संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया यह आयोजन सावन पूर्णिमा के 3 दिन पहले और 3 दिन बाद तक  संचालित किया जाता है।संस्कृत भाषा को सबसे प्राचीन भाषा और सभी भाषाओं की जननी माना जाता है इस भाषा में वेद पुराण उपनिषद आदि लिखे गये हैं जिनमें विज्ञान गणित आयुर्वेद सब कुछ समाहित है  इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत भाषा में भाषण संस्कृत के सुभाषित एवं गीता के श्लोक का वाचन  संस्कृत गीत का गायन व राज्यगीत के संस्कृत संस्करण में तथा देशभक्ति नृत्य का प्रदर्शन एवं संस्कृत साहित्य और कवि कालिदास द्वारा रचित अभिज्ञानशाकुंतलम जैसी पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई महापुरुषों की जीवनी संस्कृत में संवाद आदि के प्रस्तुति की गई कार्यक्रम की संयोजक संस्कृत व्याख्याता डॉ सरोज साहू द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया गया और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा संस्कृत भाषा का संरक्षण संवर्धन एवं अध्ययन हमारा कर्तव्य है।


इस अवसर पर शाला के प्राचार्य नीलमणि उजवने द्वारा संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम में अतिथि के रूप  में उपस्थित हुए श्री जगदीश दीपक द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई जिसमें वदतु वदतु संस्कृत भाषा जयतु जयतु संस्कृत भाषा ग्रामे ग्रामे संस्कृत भाषा नगरे नगर नगरे संस्कृत भाषा के नारे लगाए गए इस तरह विद्यालय के साथ ग्रामीण परिसर भी संस्कृतमय
हो गया कार्यक्रम में सभी शिक्षक स्टाफ एवं कार्यालयीन स्टाफ का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।