संस्कृति महिला ग्रुप का तीन दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव 15 अक्टूबर से

पंडरिया। नगर का सबसे बड़ा और भव्य गरबा आयोजन इस वर्ष भी संस्कृति महिला ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। ‘आस्था का रंग, संस्कृति के संग’ थीम पर होने वाला यह गरबा महोत्सव अपने छठवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।


यह तीन दिवसीय आयोजन 15, 16 और 17 अक्टूबर को नगर के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में होगा। इस ग्रुप में 200 से अधिक बालिकाएं और महिलाएं शामिल हो रही है।ये तीनों दिन अलग-अलग थीम व वेशभूषा में गरबा नृत्य की प्रस्तुति देंगी।
कार्यक्रम के अनुसार प्रथम दिवस महाकाल के दरबार की झांकी सजेगी, द्वितीय दिवस छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में सुआ, राउत और जस गीतों पर गरबा होगा, जबकि तृतीय दिवस आद्य शक्ति की आराधना की जाएगी।
महोत्सव में माता की महाआरती मुख्य आकर्षण रहेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ नारी शक्ति की प्रतीक क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा द्वारा महाआरती के साथ किया जाएगा।


अनेक सामाजिक कार्य-संस्कृति महिला ग्रुप नगर का एकमात्र ऐसा समूह है जो पूरे वर्ष धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।समिति की महिलाएं अनेक सामाजिक,सांस्कृतिक व पर्यावरणीय गतिवितियों में शामिल होकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रयासरत रहती है।