पंडारिया- नगर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को संजोए रखने के उद्देश्य से संस्कृति महिला ग्रुप द्वारा पिछले पांच वर्षों से लगातार गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी तीन दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसका शुभारंभ कल शनिवार शाम को किया जाएगा।शनिवार प्रथम दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक भावना बोहरा उत्कृष्ट विधायक उपस्थित रहेंगी।श्रीमती भावना बोहरा द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जाएगा। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस गणमान्य नगरिक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे वहीं तृतीय दिवस समापन के अवसर पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह तथा समाज सेवक सुरेंद्र छाबड़ा उपस्थित रहेंगे।
महोत्सव का शुभारंभ माँ दुर्गा की प्रतिमा पर चुनरी ओढ़ाकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया जाएगा। *विशेष थीम पर होंगी प्रस्तुति*—
गरबा में तीनों दिवस अलग-अलग विशेष थीम पर प्रस्तुति होगी।पहले दिन: खाटू श्याम दरबार,दूसरे दिन राधा कृष्ण रास,तीसरे दिन आदि शक्ति माता की आराधना के थीम रहेंगी।प्रति दिन महिलाएँ, युवतियाँ एवं बच्चे पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत करेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, भक्ति और नारी शक्ति को प्रोत्साहित करना है।





