अहिवारा। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती महोत्सव के तहत अगस्त माह से फरवरी माह तक राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अहिवारा स्थित संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर अभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने संत रविदास महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया तथा उनके बताए समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बताया गया कि महोत्सव के अंतर्गत समरसता सम्मेलन, विचार गोष्ठी, राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यशालाएं, बैठकें तथा कलश यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि संत रविदास जी के विचार समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सकें।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष चिन्ना केशवालू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकर, अहिवारा मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर, मंडल महामंत्री निर्मेश मिश्रा, शुभम ताम्रकार, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, लोकेश्वरी साहू, नंदकुमार यादव, पार्षद श्रीमती मीना जोशी, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष एवं एल्डरमैन ममता जंघेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या नायक, किरण सोनी, शोभा शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेखर साहू, महामंत्री साहिल खान, शुभम देवांगन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संतोष सेन तथा किसान मोर्चा अध्यक्ष लीलाधर साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज के विचार आज भी सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।






