सांतरा मर्डर मामला अपडेट: आरोपी गैंद लाल ठाकुर जेल भेजा गया, पाटन पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पाटन। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.02.23 को प्रार्थी मिथलेश ठाकुर पिता राजेन्द्र ठाकुर उम्र 39 वर्ष सा. सांतरा के रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.02.23 को इसके पिता राजेन्द्र ठाकुर उम्र 60 वर्ष दोपहर 01.00 बजे गरीबा राम वर्मा के घर के सामने बैठा हुआ था कि करीबन 01.30 बजे गांव के ही गेंद लाल ठाकुर के साथ गरीब राम वर्मा के घर के पास ही दोनों आपस में वाद विवाद: होकर एक दूसरे को गाली गलौच करने लगे तभी आरोपी गेंद लाल ठाकुर द्वारा जान से खत्म कर दूंगा कहते हुये अपने घर से टंगिया लेकर आया और मुझे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर परेशान करते हो कहते हुये जानबूझ कर हत्या करने की नियत से टंगिया से ताबडतोड हमला कर राजेन्द्र ठाकुर के सिर, गर्दन, पीठ, कमर में कई बार मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाने से मृत्यु होने से प्रार्थी के रिपोर्ट पर देहाती नालसी पर से नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराया गया जिनके द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर आरोपी का गिरफ्तार कर त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित करने पर वरिष्ठ अधिकरीयों के द्वारा दिये गये दिशा निर्देश पर विवेचना के दौरान मामले के आरोपी गेंद लाल ठाकुर को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम लिया गया जो आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करते हुये घटना में प्रयुक्त टंगिया एवं घटना के समय पहने हुये कपडे एवं चप्पल को पेश करने पर वजह सबूत गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी गेंद लाल ठाकुर पिता स्व. मल्लू राम ठाकुर उम्र 72 वर्ष ग्राम सांतरा थाना पाटन के विरुद्ध अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड प्राप्त कर माननीय न्यायालय के आदेश पर केंद्रिय जेल दुर्ग में निरूध्द किया गया हैं।

उक्त कार्यवाही में श्रीमान एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, निरीक्षक राजकुमार लहरे, अर्जुन पटेल, उपनिरीक्षक जलालुददीन खान, प्र.आ. दिलीप राउत, आरक्षक दिलेश्वर पठारे, होमन साहू, म. आर. राजेश्वरी की उल्लेखनीय भूमिका रही।