राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने बुधवार को बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बरपानी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत

पंडरिया।3 करोड़ 14 लाख 84 हजार लागत से निर्माण होने वाले बरपानी से झुरगीदादर सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। साथ ही हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों से चुनाव में जीत दिलाने के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण मौजूद थे।