ठेठवार यादव समाज राजिम महासभा चुनाव में संतोष यादव बने प्रांतीय अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का भी आया परिणाम

राजिम। ठेठवार यादव समाज राजिम महासभा के प्रांतीय पदाधिकारियों के चुनाव में संतोष यादव ने प्रांतीय अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।

प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में संतोष यादव को 198 मत मिले। वहीं परमानंद यदु को 108, गुलेंद्र यादव को 54, खेमराज यदु को 33 और कोमल यदु को 31 मत प्राप्त हुए।

वहीं महासचिव पद पर समलिया यादव ने जीत दर्ज की है। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर रमन यादव निर्वाचित हुए।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।