पाटन।
कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री सी आर साहू के मार्गदर्शन में दिनांक 30/10/25 को रात्रि गस्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग के द्वारा *वृत-दुर्ग आंतरिक दक्षिण* में अवैध शराब के निर्माण /विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर ग्राम सेलूद थाना उतई में आरोपी संतराम यादव के कब्जे से 36 पाव मशाला मदिरा जप्त कर 34(2) का प्रकरण कायम कर आरोपी को जेल दाखिला कराया गया .उक्त प्रकरण वृत्त प्रभारी अरविन्द साहू के द्वारा विवेचना में लिया गया है।
इस प्रकरण मे मुख्य आरक्षक संतोष दुबे ,आरक्षक देव पटेल ड्राइवर धनराज का विशेष योगदान रहा .







