पंडरिया।बुधवार सुबह नगर में अपने विभिन्न अवसरों पर कई पर्यावरण प्रेमियों ने पौधारोपण कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के सदस्य मोहन राजपूत के पिताजी राजकुमार सिंह ठाकुर ने अपने 76 वें जन्मदिन के अवसर पर नगर के नए बाजार में कदम्ब का एक पौधा रोपित कर लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्य प्रधान पाठक एस एल कुर्रे व खैरझिटी निवासी व्याख्याता निरंजन जायसवाल ने भी अपने जन्मदिन के अवसर पर नए बाजार में कोनाकार्पस व नीम का पौधा रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए सभी से पौधारोपण करने की अपील की।इसी तरह शिक्षक सुमित पांडेय ने बुधवार सुबह अपने पिताजी स्व.शत्रुहन प्रसाद पांडेय की 75 वें जन्मदिन व 21 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नए बाजार में एक नीम का पौधा रोपित कर श्रद्धांजलि अर्पित की विभन्न अवसरों पर पौधारोपण करने की अपील की।ब्लाक मुख्यालय के समीप स्थित पूर्व माध्यमिक शाला डोमसरा के प्रधान पाठक कुमुदिनी तिवारी ने अपने पति श्री द्वारिका तिवारी के साथ समस्त स्टाप व बच्चों की उपस्थिति में अपने वैवाहिक वर्षगाँठ के अवसर पर स्कूल परिसर में कदम्ब का एक पौधा रोपित किया।उक्त सभी पर्यावरण प्रेमियों द्वारा प्रतिवर्ष अनेक अवसरों पर समिति के साथ पौधारोपण किया जाता है तथा उनका संरक्षण किया जाता है।
इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, चंन्द्रप्रकाश राजपूत, गोविंद रजक, राजीव श्रीवास्तव, हमीद खान, ओजस सिंह राजपूत, शंकर चन्द्रवंशी उपस्थित थे।






