पंडरिया। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कबीरधाम के निर्देशानुसार ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पंडरिया मंडल द्वारा बुधवार को पुराना बस स्टैंड स्थित आत्मानंद स्कूल परिसर बूथ क्रमांक 85 वार्ड क्रमांक 7 में वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू,वरिष्ठ कुलदीप छाबड़ा,विधानसभा संयोजक कल्याण सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्र कुमार सोनी,खेम सिंह ठाकुर, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, पंडरिया मंडल महामंत्री रवीश सिंह,पदमाराज टंडन,आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य जीआर साहू, शिक्षक चंद्र विजय जैन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू,पार्षद अनुराग सिंह, संजय सोनी,विक्की यादव एवम महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।