पंडरिया।पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के साथ विकास खंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया दीपक कुमार ठाकुर ने रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में गुलमोहर का एक पौधा रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया व लोगों से विभन्न अवसरों पर पौधारोपण करने की अपील की।वहीं शिवनंदन गुप्ता द्वारा मुक्तिधाम में एक बेल का पौधा रोपित किया गया।इनके द्वारा विभन्न अवसरों पर पौधा रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाता है।
इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग सिंह ठाकुर, चंद्रप्रकाश राजपूत, कमलकांत देवांगन, मुकेश कौशिक, राजीव श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, गोविंद रजक, गलीराम बंजारे, हमीद खान व संजू सोनी उपस्थित थे।







