पंडरिया : जन्मदिन व धनतेरस पर किया गया पौधारोपण


पंडरिया-नगर के पर्यावरण संरक्षण समिति ने शुक्रवार सुबह नगर के नए बाजार में गुलमोहर का एक पौधा रोपित किया।समिति के सदस्यों ने सभी लोगों से विभिन्न अवसरों में पौधा रोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने की अपील की।वहीं समिति के सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने गुरुवार को अपने पुत्र अक्षत श्रीवास्तव के जन्मदिन के अवसर पर नए बाजार में गुलमोहर का एक पौधा लगाकर कर लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग सिंह ठाकुर, एस एल कुर्रे, गोविंद रजक, गलीराम बंजारे, शंकर, ओजस सिंह राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।