वनों के बीच बहता सराईदह जल प्रपात ,बरसात कम होने से पानी कम।


पंडरिया-ब्लाक के वनांचल ग्राम पोलमी के पास स्थित सराईदह जल प्रपात अत्यंत ही आकर्षक है,किन्तु इस वर्ष बरसात कम होने के कारण जल प्रपात में पानी कम है। सराईदह जल प्रपात आगरपानी के नीचे घने जंगल के बीच स्थित है,जिसके दूरी ब्लाक मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर है।इस नाले को सराईदह के नाम से जाना जाता है,जो एक बरसाती नाला है।यह नाला आगे जाकर किलकिला नाले के माध्यम से आगर नदी में मिल जाती है।यहां पहाड़ियों पर 200 मीटर के भीतर दो -तीन सुंदर जलप्रपात बनती है।बड़ा जलप्रपात करीब 30 फिट से अधिक ऊंचाई से पूरी पहाड़ी से गिरती है।घाटियों के बीच पत्थरो से अटखेलियां करती पानी की  आवाज अत्यंत मनोहारी लगता है।यहां जाने के कोई रास्ता नहीं है। दुर्गम जंगलों को पार कर 5 किलोमीटर घने जंगल से होकर जल प्रपात तक पहुंच सकते हैं।यहां पहुंचने के लिए पोलमी से जाना पड़ता है।रास्ता फिसलन भरा होने के कारण बरसात नहीं होने पर यहां केवल बाईक के माध्यम से जा सकते हैं।रास्ता बनाकर इसे  पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।वन विभाग को यहां पर्यटन विकसित करने के लिए पहल करनी चाहिए।