सरस्वती साइकिल योजना : नई साइकिल पाकर आयी छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान…विधायक भावना बोहरा ने किया कन्या हायर सेकंडरी में सायकिल वितरण, सांस्कृतिक मंच के क्रांकिट शेड निर्माण की घोषणा की

पंडरिया।नगर के शासकीय कन्या उच्च. माध्य. शाला में अध्ययनरत 185 छात्राओं को 20 अगस्त गुरूवार को शासन के निशुल्क सरस्वती साइकल योजना की तहत साइकिल का वितरण किया गया। सरस्वती साइकिल वितरण योजना का मुख्य उद्देश्य दूरदूराज से आने वाली छात्राओं की सुविधाओं और उनके शिक्षा के निरंतर को बढ़ावा देना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।


इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक भावना बोहरा छात्राओं को सायकल वितरण कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उनसे संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।उन्होंने कहा कि सरस्वती सायकल योजना ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों को शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इन योजनाओं से बेटियों को न सिर्फ सुविधाएँ मिलती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, साहस और आगे बढ़ने का उत्साह भी बढ़ता है।

बेटियों को शिक्षित, सक्षम और सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य है और इसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं। भावना बोहरा ने छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करने प्रेरित करते हुए भावना दीदी की साइंस पाठशाला के बारे में जानकारी दी । बताया कि मोबाइल टेक्नोलॉजी लैब में एआई, ड्रोन , रोबोटिक्स ,3D प्रिंटिंग सहित आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे प्रतिवर्ष हजारों बच्चे मार्डन साइंस से लाभान्वित होंगे।

सायकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे-स्कूल की छात्राएं अपने विधायक महोदया को अपने समक्ष देखकर बहुत उत्साहित व हर्षित हुई।और उनके द्वारा सायकिल वितरण होने पर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। छात्राओं ने अपने चहेती विधायक के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बहुत उत्साहित रहे ।


इस अवसर पर स्कूल के मिडिल की छात्राओं ने बेहतरीन सरस्वती वंदना नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसकी सभी ने सराहना की।
शाला की प्राचार्य एन के एक्का ने अतिथियों का अभिनंदन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं व्याख्याता शैल बिसेन ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया एवं विधायक महोदया के द्वारा विद्यार्थीयों के हित में विधायक महोदया के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर नगर पालिका पंडरिया के उपाध्यक्ष सुमीत तिवारी, मंडल अध्यक्ष रविश सिंह, नवल किशोर पांडे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर , नरोत्तम साहू, थानेश्वर जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू शर्मा ,गोलू ठाकुर अनुराग ठाकुर, राजकुमार नेताम पार्षद गण , वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी,
कार्यकर्ता एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती प्रभा देवांगन, प्राचार्य एन.के एक्का, शिक्षकगण और सभी छात्राएं उपस्थित रहे