पाटन।शासन की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना के तहत स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। आज ग्राम दरबार मोखली स्थित
शासकीय हाई स्कूल सेमरी में अतिथियों की उपस्थिति में सरस्वती साइकिल योजना के तहत22 छात्राओं को साइकिल का वितरित किया गया।

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंद कुमार बंछोर ने कहा कि यह योजना एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो ना सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है, बल्कि इससे बेटियों की शिक्षा की राह आसान हुई है।
इस अवसर पर दस्य बि डी जांगड़े प्राचार्य श्रीमती ज्योति चौहान दिलीप कुमार साहू माया यादव मोनिका साहू संगीता घाटगे संकुल समन्वयक के के ध्रुवे प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक लेखन शिवारे श्रीमती हीरा वर्मा रतिराम यादव उपस्थित रहे।






