सरस्वती साईकिल योजना : सुरपा में 23 बालिकाओं को वितरित की गई साईकिल


पाटन।शासन की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना के तहत स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। आज ग्राम सुरपा स्थित
महंत पोसुदास शासकीय हाई स्कूल में अतिथियों की उपस्थिति में सरस्वती साइकिल योजना के तहत23 छात्राओं को साइकिल का वितरित किया गया।

अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि यह योजना एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो ना सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है, बल्कि इससे बेटियों की शिक्षा की राह आसान हुई है।
इस अवसर पर
अध्यक्ष प्रमोद जैन सरपंच चंद्रहास साहू सांसद प्रतिनिधि देवनाद देवांगन किशोर सेन अभिषेक सेन लोकेश्वर निर्मलकर मोहन देवांगन डोमन बघेल प्राचार्य राजेन्द्र वर्मा
श्रीमती सरोज देवांगन मेडम श्रीमती सरिता झा श्रीमती म बबिता सोनवानी झमान निर्मलकर सहित पालक गन उपसिथत रहे।