दुर्ग।इस पूजा में शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राचार्य डॉ. एम.के.सिद्धीकी जी ने संगीत महाविद्यालय को हारमोनियम तथा तानपुरा प्रदान किया एवम सरस्वती वंदना कर मां सरस्वती को नमन किया साथ ही उद्बोधन कर महाविद्यालय के छात्रों को प्रेरित किया, संगीत महाविद्यालय की प्रमुख डॉ. के पद्मावती के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।


इस कार्यक्रम का संचालन भरतनाट्यम विभाग की सुश्री खुशी जैन, लोकसंगीत विभाग के वेदांत सिंह, शास्त्रीय गायन विभाग के उत्तम कुमार साहू, अंग्रेजी विभाग की अपराजिता चैटर्जी, हिंदी विभाग की प्रियंका यादव के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में छात्र – छात्राओं ने उत्साह के साथ अपना – अपना कार्यभार बखूबी निभाया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी को आभार






