पाटन। ग्राम तरीघाट में शासकीय शौचालय निर्माण के लिए जिस जगह का चयन किया जा रहा है वहा जगह विवाद में आ गया है। जिस जगह का चयन किया जा रहा है वहा पर पहले से ही ग्राम बिसनाथ साहू अपने परिवार के आर पिछले कई साल से रह चुके है। बीते दिनों इसी जगह विवाद भी हुआ। ग्राम तरीघाट के बिसनाथ साहू ने अपने पत्नी के साथ गाली गलौच तथा स्वय के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए पाटन थाना में शिकायत किया है जहां पर सरपंच अशोक साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक सरपंच अशोक साहू शासकीय शौचालय निर्माण के लिए जगह देखगे गए थे। बिसनाथ के घर बाड़ी के देख रहे थे। तभी बीसनाथ की पत्नी बाहर आई। दोनो में जगह को लेकर कुछ कहा सुनी हुई। इसके बाद विवाद बढ़ता देख बिसनाथ साहू सरपंच को गाली गलौच करने से मना किया। तभी सरपंच अशोक साहू आवेश में आ गया और बिसनाथ के साथ मारपीट गाली गलौच करने लगा। घटना की सूचना बिसनाथ साहू ने पाटन थाना में दी है।

- June 6, 2024