पाटन। ग्राम पंचायत अचानकपुर के सरपंच देवानंद साहू ने तहसील सतनामी समाज पाटन से माफी मांगी है। बता दे कि एक पोस्टर उन्होंने गांव के सोशल मीडिया में शेयर किया था जिसमें उसमें उनका उद्देश्य था कि लोग सफाई के प्रति जागरूक रहे। इस पोस्टर में लिखे कुछ लाइन के कारण सतनामी समाज को आहट हुई है जिसके कारण वे भी काफी आहट है। उन्होंने सतनामी समाज से इसके लिए माफी मागी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह का गलती की पुनरावृत्ति नहीं होगी।







