कमरछठ पर्व पर सरपंच अचानकपुर देवानंद साहू ने बांटा दूध-दही, महिलाओं ने की सराहना

पाटन। ग्राम अचानकपुर में कमरछठ (हलषष्ठी) पर्व के अवसर पर सरपंच देवानंद साहू ने अपने परिवार की ओर से गांव की माताओं एवं बहनों को निःशुल्क दूध और दही का वितरण किया। सरपंच की इस पहल से व्रत रखने वाली महिलाओं को काफी सुविधा मिली।

इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने सरपंच देवानंद साहू के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया। महिलाओं ने कहा कि पर्व के अवसर पर जरूरत की सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराना सामाजिक सहयोग और आपसी भाईचारे का उदाहरण है।

छत्तीसगढ़ में विशेष महत्व रखता है कमरछठ

बता दें कि कमरछठ (हलषष्ठी) छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा से जुड़ा प्रमुख पर्व है। इस दिन माताएं अपनी संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर व्रत रखती हैं। महिलाएं सगरी बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं।

पर्व के दौरान गांवों और मोहल्लों में महिलाएं सामूहिक रूप से पूजा में शामिल होती हैं। कमरछठ के अवसर पर अचानकपुर में सरपंच परिवार द्वारा किए गए दूध-दही वितरण को ग्रामीणों ने सामाजिक सेवा और सहयोग की सकारात्मक पहल बताया।