पाटन।।ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मटंग को कल स्वास्थ्य विभाग द्वारा टी बी मरीज़ मुक्त ग्राम घोषित किया गया। सरपंच अमित हिरवानी ने कहा कि ग्राम जागरूकता व मितानिनों के सहयोग बिना यह असंभव था सभी ग्रामीणों को हार्दिक बधाई, से इस मौके पर गोवर्धन साहू,राजेश साहू,देवकुमार साहू, रिखी देवांगन,संतराम यादव,हरबंश साहू,कुबेर लेंझवार ,मितानिन सरस्वती वर्मा,पुनवार्तिन साहू, कुंती, स्वास्थ्य विभाग से रूपाली यादव मौजूद रहीं।







