सरपंच का पिटाई मामला अब तूल पकड़ने लगा, सरपंच संघ ने जताया आक्रोश, कार्रवाई नही की गई तो होगा आंदोलन , पढ़िए पूरी खबर


पाटन। ग्राम तरीघाट में सरपंच का चप्पल से पिटाई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। पाटन ब्लॉक सरपंच संघ ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की है। साथ यह भी कहा है की कार्रवाई नही हुई तो आंदोलन करने पर भी मजबूर हो जाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तरीघाट के सरपंच अशोक साहू 24 मई को सुबह करीब 10 बजे जनपद पंचायत पाटन के स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए जगह  देखने नरेश साहू , जनपद पंचायत पाटन शंकुल समनवय  के साथ तर्रीघाट आये थे। जिसे सरपंच द्वारा शौचालय निर्माण के लिए जगह दिखाने बिसनाथ साहू के घर के पास ले जाकर  जगह दिखा रहा था। तभी बिसनाथ साहू की पत्नी कल्याणी साहू ने आकर सरपंच को गाली गलौच करते हुय चप्पल से एवं हाथ से मेरे बांये गला के पास मारपीट किये है। कल्याणी सही के लड़के अजय साहू एवं पति बिसनाथ साहू ने आकर सभी एक राय होकर गाली गलौच किये है। इसको सूचना पाटन थाना में देने के बाद अपराध तो दर्ज कर लिया है लेकिन कार्रवाई नही हो रहा है। पीड़ित सरपंच अशोक साहू ने इसकी सूचना सरपंच संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र गायकवाड़ को भी दी है। जिसके बाद से अब मामला तुल पकड़ते नजर आ रहा है। इधर सरपंच अशोक साहू ने कहा की उचित कार्रवाई नही को गई तो वे अपने पद से त्याग पत्र दे देंगे। वही सरपंच संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र गायकवाड़ ने बताया की मामला की जानकारी सरपंच ने दिए है। इस घटना को निंदा करते हुए कहा की जनप्रतिनिधि पर इस तरह घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। सबंधित अधिकारी को इस पर तत्काल कार्रवाई किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया की सीईओ को भी इसकी जानकारी देंगे। कार्रवाई नही होने पर आंदोलन करने सरपंच संघ मजबूर हो जाएंगे।