सरपंच प्रत्याशी और उसकी पत्नी को धक्का मुक्की देकर की मारपीट, चुनाव परिणाम के दिन का मामला, पाटन थाना में मामला दर्ज

पाटन। पाटन थाना अंतर्गत ग्राम तर्रा में – सरपंच पद के उम्मीदवार के घर में – आधा दर्जन लोग घुस गए। चुनाव प्रचार के दौरान हुए विवाद की बात को लेकर पति-पत्नी के साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने धारा 115(2), 190, 296, 333, 351(2) के तहत आरोपी साकेत चंद्राकर, दुष्यंत चंद्राकर, मुकेश चंद्राकर, विनोद चंद्राकर, राहुल शर्मा और कल्याण चंद्राकर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

मामले में ग्राम तर्रा निवासी लिकेश्वरी चंद्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि उसके पति चंद्रप्रकाश चंद्राकर सरपंच पद के प्रत्याशी थे। 20 फरवरी को चुनाव परिणाम में वे हार गए। उसी दिन रात करीब 12 से 12.30 बजे के बीच आरोपी मुकेश पिता जागेश्वर चंद्राकर ने उसके पति के नंबर पर कॉल किया और गाली-गलौच शुरू कर दी। कहा कि उसका पति चंद्रप्रकाश उनकी वजह से हारा है। इसके बाद उसके घर लड़कों को भेजकर जान से मारने की धमकी दी। उसी दौरान साकेत चंद्राकर और राहुल शर्मा जबरदस्ती अंदर घुस आए और उसे व पति को धक्का देकर मारपीट शुरू कर दी।