सरपंच देवानंद साहू ने दी नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं


पाटन।
दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अचानकपुर के सरपंच देवानंद साहू ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को नवरात्र पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
सरपंच साहू ने सभी से इस पर्व को श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाने का आग्रह भी किया।