राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए सरपंच दिग्विजय सिन्हा

अण्डा। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए सरपंच दिग्विजय सिन्हा अपनी टीम के साथ रवाना हुए। राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के शामिल होने की बात कही गई।
इस दौरान सरपंच दिग्विजय सिन्हा ने अपनी टीम के साथ रैली में सहभागिता दर्ज कराने के लिए प्रस्थान किया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करना है।
अण्डा सरपंच दिग्विजय सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर वे अपनी टीम के साथ रैली में शामिल होने जा रहे हैं।