पाटन। पंचायत पचपेड़ी के सरपंच एनोस कुर्रे के हाथों स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड एक्टिवेट करके प्रदान किया गया। बीईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दीपक कुमार निकुंज व प्रभारी सीईओ उत्तम धू्व द्वारा सभी स्वास्थ्य सुपरवाइजर की बैठक लेकर जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है उनको एक्टिवेट करके प्रदान करने पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर वितरित करे खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा ने विभाग ने कर्मचारियों को रोस्टर बनाकर पंचायत में शिविर लगाने आज ही भेजकर कार्य शुरूआत कर दिया पचपेड़ी पंचायत में कुल 112 कार्ड बंट चुका है कार्यक्रम में स्वास्थ्य संयोजक जितेन्द्र पटेल यशवंत साहू सीएचओ के वाणी, स्वास्थ्य संयोजिका श्रीमती वेगु गवेल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता चतुर्वेदी, मिथलेश,रूपा ढीवर, लक्ष्मी चंद्राकर, सुलोचना चंद्राकर उपस्थित रहकर सहयोग करें







