पाटन । जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत रानीतराई में मनरेगा के तहत नाला पुनरुद्धार एवं गहरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया। जिसमें आज 188 मजदूर कार्यरत थे। सरपंच निर्मल जैन एवं उपसरपंच सुआंजना चक्रधारी पंच रुखमणि वर्मा, प्रशांत तिवारी, कामता ठाकुर, पेमिन ठाकुर, ममता पारधी, राधिका पारधी और कार्यरत मजदूरों के साथ पूजा अर्चना कर कार्य का आरंभ किया गया।सरपंच निर्मल जैन ने कहा कि सभी मजदूरों को समान रूप से काम मिले एवं शासन की योजनाओं का भरपूर लाभ मिले और बहुत सारे काम मनरेगा के तहत स्वीकृत है, काम लगातार चलता रहेगा।