पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत झिट को स्वच्छता के लिए चयन किया गया है। 17 अप्रैल को ग्राम पंचायत झिट की सरपंच श्रीमती शशिकला यशवंत सिन्हा को 17 अप्रैल को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सम्मान मिलेगा। सरपंच श्रीमती सिन्हा आज दिल्ली के लिए रवाना हुई। बता दे की छत्तीसगढ से 9 ग्राम पंचायत का दिल्ली में सम्मानित करने के लिए चयन हुआ हैं। स्वच्छता के लिए सम्मान मिलने पर झिट के नागरिकों में काफी खुशी है।







