सोरम की सरपंच थामा कांग्रेस का दामन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जताया भरोसा, महिला कांग्रेस का लगातार बैठक जारी


पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन की बैठक 31 अक्टूबर को ग्राम सोरम मे रखी गई। जिसमें ग्राम पंचायत सोरम की सरपंच मोहनी नायक ने सैकडो महिलाओ की उपस्थिति में कांग्रेस प्रवेश की घोषणा की । ब्लॉक अध्यक्ष जागेत्री साहु के द्वारा महिलाओं को संगठित कर पाटन से कांग्रेस के समर्थन में महिलाओं को इकट्ठा कर समर्थन मांग रही है। आपको बता दें श्रीमती साहू लगातार असनारा, चीचा, सेमरी, महुदा , सोरम, पतोरा जैसे अनेक गांवों में जाकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सहित महिला समूह की बैठक ले रही है। इस अवसर पर जनपद सदस्य मधु वर्मा, आरती साहु, सहित महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए सहमति जाता रही है।