तर्रा पंचायत के सरपंच योगेश चंद्राकर ने अपने टीम के साथ किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान, मांग पत्र भी सौंपा


पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ग्राम तर्रा आगमन पर ग्राम पंचायत की ओर से भी श्री बघेल का स्वागत किया गया । सरपंच डॉ योगेश चंद्राकर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के पंचों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेट कर के स्वागत किया। सरपंच योगेश चंद्राकर ने इस अवसर पर ग्राम विकास के लिए कुछ मांग पत्र भी मुख्य अतिथि श्री बघेल को सौंपा। इस अवसर पर पंचायत के पंच गण भी मौजूद रहे।