सरपंच प्रियालता महिपाल की अभिनव पहल,पंचायत में खोला “बुक बैंक”….प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगी मदद



राजू वर्मा
पाटन।ग्राम पंचायत औंसर डिघारी की सरपंच प्रियालता महिपाल ने अभिनव पहल करते हुए पंचायत स्तर पर एक बुक बैंक स्थापित किया है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मदद मिलेगी। इस पहल से छात्रों को कम लागत में अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे उनकी तैयारी बेहतर हो सकेगी। यह पुस्तकों का आदान-प्रदान करने का एक मंच होगा, जहाँ पुरानी या इस्तेमाल की गई पुस्तकें ज़रूरतमंद छात्रों को उपलब्ध कराई जाएँगी।

ग्राम में संविधान दिवस पर इस बुक बैंक की स्थापना की गई। डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया फिर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।

बुक बैंक में  ग्रामवासियों के लिए 400 से अधिक किताबें जनसहयोग से जुटाएंं है जिसका लागत मूल्य 40,000 रुपये से भी अधिक है। गाँव के युवक युवतियों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा के पुस्तक भी एकत्र किया गया है। संविधान दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत औंसर डिघारी में स्वामी आत्मानंद वाचनालय में बुक बैंक की शुभारंभ किया गया। जिसमें हर तरह की किताबें हैं इसे ग्रामवासी पंचायत में आकर भी पढ़ सकेंगे  और पंचायत से घर ले जाने की भी सुविधा है। बुक बैंक में नवोदय, राष्ट्रीय छात्रवृति परीक्षा, एकलव्य, SSC, रेलवे, पुलिस, आर्मी, अग्निवीर, पटवारी, शिक्षक भर्ती से लेकर PSC तक के पुस्तक उपलब्ध है।
सरपंच प्रियालता महिपाल ने बताया कि आगामी समय में इसका और भी विस्तार किया जाएगा तथा जो कोई भी पंचायत के लिए को पुस्तक देगा उसे पंचायत द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मितानिन , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं , सहायिकाओं, सक्रिय महिलाओं, पशु सखी, भोजन माताओं का सम्मान भी  किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रियालता महिपाल ने सभी के योगदान की सराहना की। माताओं की सेवा भाव और समर्पण को नमन किया गया ।  मुख्य अतिथि के रूप में कल्पना साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग  ने सरपंच के इस प्रयास की सराहना की, उन्होंने कहा कि इससे गाँव में पढ़ाई का अच्छा माहौल बनेगा।
इस अवसर पर नारद साहू कोषाध्यक्ष तहसील साहू समाज पाटन, भूपेश निर्मलकर उप सरपंच, सुरेश वर्मा,गजेंद्र भारती, प्रकाश भास्कर पंच, शशि वर्मा सचिव, भूषण वर्मा रोजगार सहायक, रोशनी चतुर्वेदी, त्रिवेणी भारती, श्यामा भारती,अनिता ठाकुर, सुमित्रा यादव पंच,अनकेश्वर महिपाल, विकास ठाकुर, मितानिन ,आंगनबाड़ी कार्यकताएं सहायिकाए, बिहान की क्रेडर ,स्कूल की रसोईया,     पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।