सरपंच संघ की बैठक शनिवार 12 सितंबर को विश्राम गृह पाटन में , बकाया बिजली बिल सहित अन्य मुद्दे पर होगी चर्चा

पाटन। सरपंच संघ पाटन ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक 12 सितंबर को सुबह 11 बजे पाटन स्थित विश्राम गृह में आयोजित की जाएगी। बैठक में ग्राम पंचायतों के बकाया बिजली बिल एवं बिजली कनेक्शन से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा की जाएगी।

सरपंच संघ के अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने पाटन ब्लॉक के सभी सरपंचों से बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंचायतों से संबंधित बिजली बिल के बकाया प्रकरणों पर सामूहिक रूप से चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

बैठक में पंचायतों के समक्ष आ रही बिजली संबंधी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।