तहसील साहू संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालेश्वर साहू को बधाई देने पहुंचे सरपंच संघ पाटन


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन का चुनाव हुआ जिसमें एकता पैनल की जीत हुई। नव निर्वाचित अध्यक्ष लालेश्वर साहू को बधाई देने सरपंच संघ पाटन भी पहुंचे। इस अवसर पर सरपंच संघ के अध्यक्ष विनय चंद्राकर, सरपंच तरीघाट चंद्रिका साहू, सरपंच फुंडा रोशन वर्मा, सरपंच खम्हरिया दो साहू, भाजपा नेता नारद साहू सहित अन्य मौजूद रहे।