पाटन।: ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच खिलेश बबलू मार्कण्डेय ने कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर भूकडिया तालाब के लिए बीएसपी द्वारा जो राशि दी गई थी उसमें संशोधन करके उक्त रही राशि का उपयोग चार बंधा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए किए जाने की मांग किया। आज सेलूद आगमन के दौरान सरपंच खिलेश बबलू मार्कण्डेय ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्राम के निवासियों के हित को देखते हुए युक्त कार्य कराए जाए जिससे को ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।







