पाटन। ग्राम पंचायत रवेली में इस बार सरपंच पद के लिए एक बार फिर से ग्रामीणों ने निर्वतमान सरपंच श्रीमती पुष्पा संजय वर्मा को सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान पर उतारे है। बता दे कि श्रीमती पुष्पा वर्मा पिछले कार्यक्रम में भी जीत दर्ज कर सरपंच चुनी गई थी। पांच साल में ग्राम रवेली में काफी विकास कार्य कराए है।

इस बार भी गिलास छाप के साथ चुनावी मैदान पर है। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच रहते हुए श्रीमती पुष्पा वर्मा ने ग्रामीण व्यवस्था को काफी सुधार किया है। विकास कार्य भी किया है। वही सभी समाज, वर्ग के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े थे। ग्रामीणों के सुख दुख के साथी के रूप में श्रीमती पुष्पा संजय वर्मा ने साथ दिया।